Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधबारात में पहुंचे युवक की चाकू गोदकर की हत्या, छोटा भाई भी...

बारात में पहुंचे युवक की चाकू गोदकर की हत्या, छोटा भाई भी हुआ घायल

देहरादून : बारात में पहुंचे एक युवक की चाकू से वार कर हत्या का मामला सामने आया है I मामले के अनुसार सरामपुर से बरात में शामिल होने गए युवक की कुछ लोगों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। युवक को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक रुद्रपुर के शिवनगर निवासी चंद्रपाल की बेटी की शादी नगर के आहूजा धर्मशाला में हो रही थी। वहीं चंदौसी से आई बरात में शामिल होने के लिए रामपुर जिले के थाना मिलक खाना के गांव उस्मान गंज निवासी संजय पाल भी पहुंचा था। रविवार रात बरात जब हॉल पहुंची तो मौके पर बैंड बाजे के बीच लोग डांस कर रहे थे। इसी दौरान युवक संजय पाल अपने जीजा गुड्डू पाल व छोटे भाई नितिन पाल के साथ आहूजा धर्मशाला के ठीक सामने सड़क पर खड़ा हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान मौके पर कुछ युवक पहुंचे और उन्होंने सबसे पहले थप्पड़ मारा, जिसका विरोध करने पर उन्होंने ताबड़तोड़ चाकू से वार करना शुरू कर दिया। वहीं उसके रहे छोटे भाई को भी बचाओ करते समय उन्होंने चाकू मारकर घायल कर दिया।

हमला करने के बाद आरोपी पैदल ही मौके से भाग निकले। मृतक के छोटे भाई नितिन की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं दो युवकों को हिरासत में भी लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि हत्या के पीछे वजह पुरानी रंजिश थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments