Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeअपराधमैजिक चालक से हुआ प्यार, प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर...

मैजिक चालक से हुआ प्यार, प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

देहरादून: विकासनगर पुलिस ने विगत 13 फरवरी को युवक की हत्या का खुलासा कर दिया है। युवक की पत्नी ने अवैध संबधो के चलते अपने प्रेमी व उसके मित्र के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी। इस मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पत्नी व उसके प्रेमी सहित उनके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार 13 फरवरी को इन्द्रा देवी पत्नी सन्तराम निवासी ग्राम रताड पो0 बजऊ तहसील कालसी एहाल विकासनगर में अपने पति की पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर गुमशुदा व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी।

इस बीच पुलिस को थाना कालसी से जानकारी मिली कि सहिया रोड जजरेड के पास एक एक्सीडेन्ट हो रखा है। जिसमे एक शव 50 मीटर खाई से बरामद हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने उस व्यक्ति की पत्नी व अन्य परिजनों से शिनाख्त कराई तो उसकी पहचान सन्तराम के रूप में हुई। इस मामले में व्यक्ति के परिजनो ने हत्या की आशंका जताई । जिसके बाद पुलिस ने एक टीम का गठन कर इस मामले में जानकारी जुटाने शुरू कर दी।  

जांच के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास के लगभग 100 सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन किया गया। साथ ही मृतक  के मोबाइल नम्बरो की सीडीआर व घटना स्थल के आसपास के क्षेत्र के डम्प डाटा को एकत्रित किया गया । मृतक के सीडीआर के से एक संदिग्ध नंबर पाया गया I जो आशीष पुत्र मुकेश कुमार निवासी वार्ड नम्बर 2 आदर्श विहार हर्बटपुर थाना विकासनगर के नाम पर पंजीकृत था। जिसकी लोकेशन भी मृतक  के साथ घटनास्थल व उसके आसपास के क्षेत्र में मिली । संदेह के आधार पर पुलिस टीम ने आशीष कुमार को पूछताछ के लिए बुलाया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपने साथी मुकेश के साथ मिलकर हथौडे से वार कर संतराम की हत्या करना तथा उसके शव व मोटर साईकिल को सहिया रोड जजरेड के पास खाई में फेकना स्वीकार किया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि इस वारदात की साजिश मृतक संतराम की पत्नी इन्द्रा देवी तथा मुकेश द्वारा की गयी थी । पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के आधार पर घटना में शामिल अन्य आरोपी मुकेश को गिरफ्तार किया । मृतक संतराम की पत्नी इन्द्रा को घटना के सम्बन्ध में पूछताछ हेतु चैकी बाजार बुलाया गया था तथा घटना के सम्बन्ध में सख्ती से पूछने पर उसके घटना में शामिल होना स्वीकार किया।

जिसके बाद पलिस ने तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल हथौडे को बरामद कर लिया। आरोपी मुकेश हर्बटपुर से कालसी रोड पर मैजिक चलाता था जिसके चलते मृतक की पत्नी से उसकी अच्छी दोस्ती हो गयी। जिसके बाद मृतक संतराम की पत्नी ने अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए योजना बनाई I जिसके बाद संतराम को बड़ा काम दिलाने के नाम पर बुलाकर हत्या की वारदात को अन्जाम दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments