Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डमंडलायुक्त ने साइंटिफिक एडवाइजर्स बैठक की तैयारियों का जायजा

मंडलायुक्त ने साइंटिफिक एडवाइजर्स बैठक की तैयारियों का जायजा

रुद्रपुर: G–20 सम्मेलन के अंतर्गत नैनीताल जनपद के रामनगर में आयोजित होने वाली चीफ साइंटिफिक एडवाइजर्स की बैठक में भाग लेने के लिए आने वाले विदेशी मेहमानों की मेहमान नवाजी के लिए प्रशासन ने कवायद शुरु कर दी है। इसको लेकर शनिवार को मंडलायुक्त दीपक रावत ने प्रशासनिक हमले के साथ पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, स्वच्छता, रुकने आदि की व्यवस्थाओं के साथी रोड कनेक्टिविटी की जांच हेतु पंतनगर एयरपोर्ट से रुद्रपुर–गदरपुर–दोराहा–बाजपुर बनना खेड़ा–बेलपड़ाव–रामनगर होते हुए ढिकुली तक सड़क वव्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।

इस दौरान कमिश्नर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की मनसा के अनुरुप सभी व्यवस्थाएं वर्ल्ड क्लास लेवल की होनी चाहिए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि सुरक्षा मानकों के साथ ही सभी व्यवस्थाएं चाकचोबंद हों। साथ ही निर्देशित किया कि निरीक्षण के दौरान जो भी कमियां सामने आई है, उनका प्रॉपर डॉक्यूमेंटेशन करते हुए कमियों को दूर किया जाए।

उन्होंने पंतनगर एयरपोर्ट पर निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि एयरपोर्ट पर अतिथियों के स्वागत हेतु सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाए, जीबी पंत यूनिवर्सिटी के गेस्ट हाउस का सौंदर्यीकरण किया जाए, अतिरिक्त वाहनों की पार्किंग हेतु पंतनगर में व्यवस्था की जाए। वहीं 100 अच्छी गाड़ियों की व्यवस्था करने, पंतनगर एयरपोर्ट पर ही स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था करने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

मंडलयुक्त ने सिडकुल क्षेत्र में रोड किनारे सफाई कराने के निर्देश आरएम सिडकुल को तथा नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरस्त रखने के निर्देश एमएनए नगर निगम को दिए। नगर निगम के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों का सौंदर्यकरण करने के निर्देश नगर निगम तथा जिला विकास प्राधिकरण को दिए।

उन्होंने रोड निरीक्षण के दौरान हल्दी, पत्थर चट्टा, सब्जी अनुसंधान केंद्र के पास रोड को ठीक करने, डिवाइडर्स पर पेंट कराने, साइन बोर्ड सही कराने, दूरी सूचक पत्थरों को सही कराने, रोड में विभिन्न स्थानों पर बने स्पीड ब्रेकर हटाने, रोड सौंदर्यकरण हेतु विभिन्न स्थानों पर पेड़ लगाने के निर्देश परियोजना निदेशक एनएचएआई को दिए। उन्होंने रोड किनारे लगे अव्यवस्थित होर्डिंग्स संयुक्त रूप से हटाने के निर्देश एनएच, पुलिस, राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिए।

उन्होंने दौराहे से बनना खेड़ा तक रोड डामरीकरण कराने, बाजपुर में रेलवे फाटक के दोनो ओर 100 मीटर तक डिवाइडर बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

निरीक्षण के दौरान आईजी निलेश आनंद भरणे, डीएम युगल किशोर पंत, धीराज सिंह गरब्याल, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, पंकज भट्ट ने विभिन विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।

इस दौरान आईजी कुमाऊं निलेश आनंद भरणे, डीएम युगल किशोर पंत, धीराज सिंह गरब्याल (नैनीताल से) एसएसपी मंजूनाथ टीसी, पंकज भट्ट (नैनीताल से), मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, संदीप तिवारी(नैनीताल से), उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण हरीश कांडपाल, एसपी मनोज कत्याल, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, उप जिलाधिकारी प्रत्युष सिंह, अभय प्रताप सिंह, पीडी एनएचएआई योगेंद्र शर्मा, मुख्य अभियंता लोनिवि एमपीएस रावत सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments