Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डमनमोहन शर्मा दूसरी बार बने अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश...

मनमोहन शर्मा दूसरी बार बने अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष  

देहरादून। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की आमसभा पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर देहरादून में संपन्न हुई, जिसमें दिल्ली एवं अन्य प्रदेश के पदाधिकारी आदि ने प्रतिभाग किया। सभा का शुभारंभ गायत्री मंत्र से हुआ। तीन बार गायत्री मित्रों के वैदिक मंत्र उच्चार के साथ बैठक प्रारंभ हुई।
समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि ब्राह्मण महासभा यदि अधिकारों की बात करती है तो अपने दायित्व का निर्माण करना भी जानती है और पूरे वर्ष रचनात्मक कार्य जिसमें लगभग 5100 वृक्षारोपण विभिन्न चौक पर पानी पीने की व्यवस्था भगवान परशुराम चौक के साथ ही कन्याओं के विवाह में सहयोग आदि के साथ ही भगवान परशुराम जी की कथा के माध्यम से आज की युवा पीढ़ी को अपने सनातन धर्म से जोड़ना आदि प्रमुख रहे हैं और आगे भी चलते रहेंगे।
दिल्ली से आए कार्यकारी अध्यक्ष जेके गॉड एवं महामंत्री हरिओम शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड हमारे देश का मुकुट है यहां से निकली वानी पूरे भारतवर्ष में अपना एक संदेश देती है उन्होंने कहा कि विकार भविष्य में ब्राह्मण सभा एक पारिवारिक सम्मेलन का आयोजन करेगी जिसमें आज की युवा पीढ़ी को अपने संस्कारों के साथ ही इतिहास से भी अवगत करवाया जाएगा। इससे पूर्व बैठक प्रारंभ होते ही दिल्ली से आए राष्ट्रीय अध्यक्ष मंत्री सचिव एवं अन्य पदाधिकारीयों का शाल ओढ़ाकर मान्यर्पण कर फटका और एक-एक परसा भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया गया
दिल्ली से आए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने मनमोहन शर्मा के कार्यों से प्रसन्न होकर दोबारा उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की और अन्य पदाधिकारी का चयन अब मनमोहन शर्मा जी द्वारा किया जाएगा जिसका अनुमोदन दिल्ली के पदाधिकारी करेंगे। बैठक के प्रमुख रूप से राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे के गॉड जी उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा जी महासचिव श्री हरि ओम शर्मा जी राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बिशन कौशिक जी कार्यालय इंचार्ज बृजमोहन शर्मा जी रजनीश शर्मा सहारनपुर उत्तराखंड के प्रमुख सेवादार संरक्षक एस एन उपाध्याय शशि शर्मा सुमित व्यास अध्यक्ष मनमोहन शर्मा महासचिव उमाशंकर उपाध्यक्ष अवनीश कांत शर्मा महेश कोठारी प्रचार सचिव मनोज शर्मा पंकज शर्मा ललित शर्मा विधि सलाहकार सत्येंद्र दीक्षित महिला अध्यक्ष इंदु शर्मा उपाध्यक्ष अलका शर्मा मीडिया इंचार्ज संजय उमेश जिंदल पंडित बृजभूषण शर्मा रूपचंद शर्मा राजेंद्र शर्मा नवनीत अनिल विक्की की प्रमुख रूप से बैठक में उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments