Latest news
युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की मुख्यमंत्री धामी ने बीआरओ गेस्ट हाउस में बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की समीक्षा की मुख्यमंत्री के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग की मुस्तैदी, चारधाम यात्रा बनी सुरक्षित व सुगम

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तराखण्डजनता के जनादेश का सम्मान, चूक पर करेंगे मंथनः जोशी

जनता के जनादेश का सम्मान, चूक पर करेंगे मंथनः जोशी

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री, नवीन जोशी ने देहरादून नगर निकाय चुनाव में पार्टी की हार की पूरी ज़िम्मेदारी स्वीकारते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के जनादेश का पूरा सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि इस हार के कारणों पर गहन मंथन किया जाएगा, जिसमें सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से चर्चा कर रणनीतिक निर्णय लिए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि पार्टी की भविष्य की रणनीति सामूहिक निर्णय और समर्पित प्रयासों के आधार पर तय की जाएगी, ताकि आने वाले समय में पार्टी की स्थिति को और मजबूत बनाया जा सके। नवीन जोशी ने यह भी बताया कि, भले ही चुनावी परिणाम पार्टी के पक्ष में नहीं आए, लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरी मेहनत व निष्ठा के साथ काम किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे एकजुट होकर संगठन को और अधिक सक्रिय व मजबूत बनाएं। साथ ही, जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान करने और विकास के मुद्दों को प्राथमिकता देने का संकल्प लें।
नवीन जोशी ने विश्वास जताया कि कांग्रेस पार्टी भविष्य में जनता का विश्वास दोबारा हासिल करने और एक मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में उभरने में सफल होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments