Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डमहासंपर्क अभियान के तहत कई डाक्टर सम्मानित

महासंपर्क अभियान के तहत कई डाक्टर सम्मानित

देहरादून: भाजपा द्वारा देशभर में चलाए जा रहे महासंपर्क अभियान के तहत टिहरी लोकसभा सांसद माला राजलक्ष्मी ने आरोग्य धाम अस्पताल पहुंच एमडी डाॅक्टर विपुल कंडवाल के साथ कई अन्य डाक्टरों को सम्मानित किया। इसके अलावा महासंपर्क अभियान की समीक्षा के लिए टिहरी सांसद ने अलग अलग महानगर भाजपा की बैठक भी की।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनजन तक पहूँचाना भाजपा का लक्ष्य है।  देशभर में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे महासंपर्क अभियान को गति देने का काम कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जाएगा। नौ वर्ष के विकास कार्यों और जनहित की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे तो 2024 लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। मुख्य तौर पर महासंपर्क अभियान की समीक्षा के लिए आए टिहरी लोकसभा सांसद माला राजलक्ष्मी ने आज आरोग्यधाम अस्पताल एमडी डॉ विपुल कंडवाल सहित पूरे स्टाफ को सम्मानित किया।

अभी तक हुए जनसंपर्क अभियान के कार्यक्रमों की समीक्षा को सफल बनाने के लिए रूपरेखा तय करने को लेकर टिहरी संसद ने व्यापक चर्चा की। वही आरोग्यधाम के अलग-अलग वार्डों में जाकर कई तरह की जानकारियां व मरीजों का हाल-चाल भी जाना।  इस मौके पर आरोग्यधाम अस्पताल के एमडी डॉक्टर विपुल कंडवाल के अलावा  ’डॉक्टर प्राची कंडवाल, डॉक्टर असीम रतूड़ी, सीताराम भट्ट , देवेंद्र पाल मोंटी, आशीष नागरत, विशाल गुप्ता, राहुल लारा आदि को भी सम्मानित किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments