Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डएमडीडीए व एचआरडीए के अधिकारियों को मंत्री ने किया सम्मानित

एमडीडीए व एचआरडीए के अधिकारियों को मंत्री ने किया सम्मानित

देहरादून। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के सफलतापूर्वक समापन एवं इसमें मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण एवं हरिद्वार विकास प्राधिकरण द्वारा किये गए शानदार सौन्दर्यकरण कार्यों व निवेश में प्राधिकरणों की भी भागीदारी सुनिश्चित होने पर आज राज्य के शहरी विकास एवं आवास-विकास मंत्री ने विधानसभा स्थित कक्ष में दोनों प्राधिकरण के अधिकारियों, अभियंताओं एवं कार्मिकों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि राज्य की राजधानी देहरादून में दो दिनों तक हुई इस समिट की सफलता में दोनों प्राधिकरण का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि दोनों प्राधिकरण के अधिकारियों व कर्मचारियों ने मिकलर देहरादून शहर के सौंदर्यीकरण को चार चांद लगाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि यही नहीं प्राधिकरणों के माध्यम से हजारों करोड़ का निवेश भी सुनिश्चित हुआ जो कि निश्चित की काबिलेतारीफ है।
इस अवसर पर मंत्री ने मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, सचिव मोहन सिंह बर्निया एवं हरिद्वार विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह एवं सचिव उत्तम सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर दोनों प्राधिकरणों के अभियंताओं को भी उन्होंने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments