Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डएमडीडीए ने मालदेवता के सेरकी में दो अवैध निर्माणों को किया सील

एमडीडीए ने मालदेवता के सेरकी में दो अवैध निर्माणों को किया सील

देहरादून। एमडीडीए उपाध्यक्ष वंशीधर तिवारी के निर्देशों के क्रम में आज मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई करते हुए कुल 6 स्थानों पर अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया है। आज की कार्रवाई में 100 बीघा से ज्यादा में विभिन्न अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया। वहीं, मालदेवता क्षेत्र में अवैध रूप से बनाए जा रहे दो आवासीय भवनों को भी सील किया गया।
प्राधिकरण के सचिव मोहन सिंह बर्निया ने बताया कि अजय चौधरी एवं अमित यादव के द्वारा पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी, बिधौली में करीब 12 बीघा में अवैध प्लॉटिंग की गई थी, जिसे आज ध्वस्त किया गया। अपर कंडोली, बिधौली में मनीष के द्वारा 25 बीघा में अवैध प्लॉटिंग की गई थी जिसे भी ध्वस्त किया गया। इसके अलावा पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी के पास ही अजय चौहान ने 25 बीघा में जबकि बिधौली रोड अपर कंडोली में मनीष ने 30 बीघा में अवैध प्लॉटिंग कर ली थी। इसके अलावा फुलसनी में महेंद्र एवं मनोज के द्वारा भी 8 बीघा में अवैध प्लॉटिंग की गई थी। बिधौली रोड, पौंधा में सतीश अग्रवाल के द्वारा 8 बीघा में अवैध प्लॉटिंग की गई थी। उक्त सभी को आज सहायक अभियंता सुनील गुप्ता, अवर अभियंता अनुज पांडेय एवं सुपरवाइजर महावीर सिंह की मौजूदगी में ध्वस्त किया गया। इसके अतिरिक्त, टिहरी लेक रोड, सेरकी मालदेवता में रणवीर सिंह एवं शेखर शर्मा द्वारा किये गए आवासीय अवैध निर्माणों को सहायक अभियंता शैलेंद्र सिंह रावत, अवर अभियंता नितिन नायक एवं सुपरवाइजर मान सिंह की उपस्थिति में ध्वस्त किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments