Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डमेडिकल स्टोर स्वामी ने फंदे से लटकर की आत्महत्या

मेडिकल स्टोर स्वामी ने फंदे से लटकर की आत्महत्या

रुद्रपुर: सिंह कालोनी निवासी मेडिकल स्टोर स्वामी ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार सिंह कालोनी निवासी 34 वर्षीय जयंत फुटेला पुत्र गुलशन फुटेला की इंदिरा कालोनी मोड़ पर फुटेला मेडिकल स्टोर नाम से दूकान है। रविवार सुबह उसकी मां और पिता कहीं रिश्तेदारी में गए हुए थे। जबकि पत्नी कुछ दिनों से अपने मायके गदरपुर में है।

सुबह वह अपनी पुत्री को भाई के घर मलिक कालोनी में छोड़ आया था। जिसके बाद उसने अज्ञात कारणों के चलते अपने कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि दोपहर में जयंत के बड़े भाई कपिल के पास किसी का फोन आया और बताया कि मेडिकल स्टोर नहीं खुला है।

इस पर कपिल ने उसे फोन किया तो बंद मिला। जिसके बाद वह घर पहुंचा तो जयंत पंखे के कुंडे में लटका मिला। यह देख उसके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments