Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डजिला पंचायत सभागार में हुआ बैठक का आयोजन

जिला पंचायत सभागार में हुआ बैठक का आयोजन

टिहरी: जिला पंचायत सभागार बौराड़ी में आज बुधवार को अध्यक्ष जिला पंचायत टिहरी गढ़वाल सोना सजवाण की अध्यक्षता में जिला पंचायत टिहरी गढ़वाल की सामान्य बैठक आयोजित की गई। इस दौरान अध्यक्ष ने अधिकारियों को समयान्तर्गत सदन में आये विकास कार्यों से संबंधित शिकायती प्रकरणों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला पंचायत सदस्यों द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्रों को गोद लिये जाने के तहत आधारभूत संरचना में सहयोग करने तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ में रेडियोलॉसिट की व्यवस्था करने की आशा की गई।

आंगनवाड़ी केन्द्रों के आधारभूत संरचना में सहयोग करने के विषय पर जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार ने कहा कि जिन आंगनवाड़ी केंद्रों के भवन आपदा से क्षतिग्रस्त है, उन्हें मनरेगा में प्रस्तावित कर सकते हैं। वहीं जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देशित किया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ में सप्ताहिक/पाक्षिक रूप से रेडियोलॉसिट की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।

बैठक में सभी सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत की समस्याओं/शिकायतों से अवगत कराया तथा सदन में सुझाव एवं प्रस्ताव रखे गये। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा कल्याणकारी योजनाओं का ग्राम स्तर पर प्रचार-प्रसार कर जनमानस को जागरूक कर लाभान्वित करने को कहा गया। इस मौके पर विभागीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग के अन्तर्गत संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी।

बैठक में उपाध्यक्ष जिला पंचायत टिहरी गढ़वाल भोला सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, प्रभारी एएमए जिला पंचायत सतीश त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख नरेन्द्रनगर राजेन्द्र भण्डारी, चम्बा शिवानी बिष्ट सहित समस्त जिला पंचायत सदस्य, जिला स्तरीय अधिकारी एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments