Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डविभिन्न पार्टियों के अल्पसंख्यक समुदाय के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने भाजपा की...

विभिन्न पार्टियों के अल्पसंख्यक समुदाय के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

देहरादून। भाजपा में विभिन्न पार्टियों के अल्पसंख्यक समुदाय के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं पूर्व कर्मचारी नेताओं ने बड़ी तादात में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सबका स्वागत करते हुए कहा, रमजान शुरुआत के अवसर पर आप सबका आना, मोदी सरकार के तीसरी बार आने की गारंटी को तस्दीक करता है। 7 दशक तक राज करने वाली कांग्रेस की नीति और नीयत दोनों समाज को बांटने वाली रही, लेकिन मोदी जी बिना किसी भेदभाव के जनकल्याण एवं विकास की योजना चलाकर देश को जोड़ रहे हैं। बलबीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में विभिन्न चरणों में हुए ज्वाइनिंग अभियान में सभी नए राजनैतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का फूलमाला एवं पटका पहनाकर स्वागत किया गया, जिसमे अलसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर यूनुस के साथ आप पार्टी के बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक पदाधिकारी, उत्तरकाशी नगरपालिका के निवर्तमान अध्यक्ष कांग्रेस नेता रमेश सेमवाल, पदमश्री कन्हैया पोखरियाल, पूर्व कर्मचारी नेता नरेंद्र रतूड़ी, प्रमोद महर और कांग्रेस प्रदेश महासचिव शांति रावत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पूर्व कर्मचारियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा।
इस दौरान बड़ी संख्या में आए अल्पसंख्यक समाज का स्वागत करते हुए श्री भट्ट ने कहा, आप पवित्र रमजान की शुरआत के अवसर पर सही समय पर सही जगह आए हैं, क्योंकि मोदी जी को तीसरी बार पीएम बनना तय है जिसमे आप सबका सहयोग भी आवश्यक है । उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, जिन्होंने 7 दशक देश में शासन किया, उन्होंने देश को तोड़ने का काम किया है । न केवल अपनी नीति बल्कि नियत से भी समाज के बीच दूरियां बढ़ाने और जहर घोलने का काम किया है । आज मोदी जी के नेतृत्व में बिना धर्म और सामाजिक भेदभाव के विकास के काम हो रहे हैं और जनकल्याण की योजनाएं बन रही हैं। आज भारत ही नहीं मुस्लिम राष्ट्र भी मोदी जी के चमत्कारिक नेतृत्व को स्वीकार कर रहे हैं । उन्होंने भाजपा के प्रति समाज विशेष में अलगाव फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा, आप सबके इतनी बड़ी संख्या में आने से सबका साथ सबका विश्वास की हमारी मुहिम को ताकत मिलेगी । बेहद प्रसन्नता की बात है कि आप सबने भी तय किया है देश का कद बढ़ाने वाले मोदी जी को मजबूती देने का । अब हम सबको मिलकर लोग सुबह चुनाव में 400 से अधिक सीटें लाकर मोदी जी के नेतृत्व में देश को आगे बढ़ाने के क्रम को जारी रखना है। भाजपा का मानना है कि देश को आगे बढ़ाने में सभी लोगों का योगदान है और अब तो आप सभी भाजपा में आ गए हैं। लिहाजा आप सबके मान सम्मान की चिंता करना अब मेरी जिम्मेदारी है। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी ज्वाइन करने वालों की संख्या 11 हजार पहुंच गई है, इस क्रम को मतदान से एक दिन पूर्व तक इसी तरह जारी रखा जाएगा।
सदस्यता कार्यक्रम के दूसरे चरण में कांग्रेस प्रदेश सचिव शांति रावत के नेतृत्व में सेवानिवृत अधिकारी सुरेंद्र सिंह रावत, अजय कश्यप के साथ पूर्व प्रवक्ता नरेश गांधी, ममता शाह, सिमरन कौर, सरिता देवी, सीमा, निर्मला, सुशीला, गीता बिष्ट, ललित सिंह रावत, सागर सिंह, विजेंद्र कुमार समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इसके अतरिक्त उनके साथ सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में उषा ओबेरॉय, राखी रावत, सुनीता रावत, सुनीता सिंह, मीनू अरोड़ा, रेखा पासी, संतोष गुप्ता, सुषमा, सोनिया, शोभा मेंदोला, राजू कंडारी, केदार सिंह, गुरमीत सिंह, युवराज सिंह, होशियार सिंह, रमा देवी, आशा बिष्ट, मीनू भसीन, अनुराधा, नीलू कौशिक इत्यादि ने भाजपा में विश्वास जताया। इन कार्यक्रमों में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अल्पसंख्यक मोर्चा प्रभारी मुकेश कोहली, विनय रुहेला, स्वराज विद्वान, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन, शादाब शमश, भूपेंद्र कंडारी मधु भट्ट, जोत सिंह बिष्ट, कमलेश रमन, आरपी रतूड़ी समेत बड़ी संख्या पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments