Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डमेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल का धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान जारी

मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल का धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान जारी

देहरादून। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल का जनसंपर्क अभियान लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रचार के दौरान मिल रहे अपार जन समर्थन से भाजपा काफी उत्साहित है। बुधवार को भाजपा प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने अपना प्रचार अभियान रेस कोर्स से शुरू किया। उन्होंने धर्मपुर विधायक विनोद चमोली व कार्यकर्ताओं के साथ रोड शो कर जनता का आशीर्वाद मांगा। उसके बाद सौरभ थपलियाल ने मेंहूंवाला, पित्थुवाला, हरभजवाला, सेवलाकला में जनसंपर्क एवं सभा कर भाजपा को वोट देने की अपील की। भाजपा विधायक विनोद चमोली ने कहा कि धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास में उन्होंने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। नगर निगम में मेयर समेत पार्षद प्रत्याशियों की जीत के बाद विकास कार्य में और तेजी आएगी। मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संकल्प के अनुरूप उत्तराखण्ड लगातार आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में हमारा संकल्प है कि देहरादून महानगर नगर निगम को भी देश का अग्रणी नगर निगम बनाना है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए आपके सहयोग व आशीर्वाद की आवश्यकता है। आपका मत-समर्थन नगर निगम के व्यवस्थित और सुनियोजित विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इस दौरान पार्षद प्रत्याशी राखी बड़थ्वाल, ऊषा चौहान, नौटियाल, मंजू कौशिक, पुष्कर सिंह चौहान समेत अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments