Latest news
यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डसावन की महाशिवरात्रि पर नीलकंठ महादेव मंदिर में लाखों ने किया जलाभिषेक

सावन की महाशिवरात्रि पर नीलकंठ महादेव मंदिर में लाखों ने किया जलाभिषेक

ऋषिकेश :सावन  की महाशिवरात्रि के अवसर पर श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में वर्तमान यात्रा काल में शनिवार को सर्वाधिक नौ लाख श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। साथ ही नीलकंठ महादेव में मेला शुरू होने से लेकर शनिवार सुबह तक कुल 53 लाख श्रद्धालु जलाभिषेक कर चुके थे। महादेव मंदिर में शुक्रवार के मध्य रात्रि 12रू00 बजे भगवान शिव का विशेष श्रृंगार किया गया और उसके बाद महाशिवरात्रि पर्व के लिए मंदिर में पर्व का जलाभिषेक शुरू हो गया।

इस दौरान रात से ही भारी भीड़ से पूरे रास्ते भरे रहे दोपहिया वाहनों की भारी आमद के बीच अलसुबह अचानक भीड़ बढ़ गई। बाद में दोपहिया वाहन की संख्या कम होते ही पुलिस प्रशासन की ओर से चारपहिया वाहनों को पार्किंग तक आने की छूट दी गई।
शुक्रवार रात्रि 8 बजे से शनिवार की सुबह 10 बजे तक करीब नौ लाख श्रद्धालुओं ने यहां जलाभिषेक किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चैबे, अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार शेखर चंद्र सुयाल, पुलिस उपाधीक्षक श्रीनगर श्याम दत्त नौटियाल व अन्य अधिकारी मंदिर परिसर में ही मौजूद रहे। इन सभी ने भी नीलकंठ महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments