Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डगोविन्द बल्लभ पंत विश्वविद्यालय के दैनिक वेतनभोगी कार्मिकों की समस्याओं के समाधान...

गोविन्द बल्लभ पंत विश्वविद्यालय के दैनिक वेतनभोगी कार्मिकों की समस्याओं के समाधान को मंत्री ने ली बैठक

देहरादून। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विधान सभा स्थित कार्यालय कक्ष में पं० गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर के दैनिक वेतनभोगी कार्मिकों के वेतन एवं विश्वविद्यालय की अन्य समस्याओं के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक ली। मंत्री ने कहा कि श्रम विभाग के नियमानुसार सरकारी उपक्रमों में कार्यरत श्रमिकों को दिये जाने वाले दैनिक वेतन के सापेक्ष जीबी पन्त विश्वविद्यालय में कार्यरत श्रमिकों का दैनिक वेतन कम है जिसकी हर पांच वर्षों में समीक्षा की जाती है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जल्द से जल्द वेतन के संबंध में समीक्षा की जाए जिससे श्रमिकों को राहत मिल सके।
कृषि मंत्री ने पं० गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के रखरखाव के लिए मांग की गई धनराशि के संबंध में अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये। मंत्री ने कहा कि पं० गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का इतिहास एशिया के प्रथम विश्वविद्यालय एवं हरित क्रान्ति में अपने योगदान के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में शोध तथा अन्य विकास कार्यों के लिए समय-समय पर समीक्षा बैठक की जायेगी तथा बजट में शोध तथा विकास कार्यों के लिए धनराशि की व्यवस्था की जायेगी।
मंत्री ने कहा कि दैनिक वेतनभोगी कार्मिकों के संबंध में गठित कमेटी का रूख सकारात्मक है तथा इस पर जल्द ही समाधान निकाला जायेगा। मंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय के उत्थान एवं पुर्ननिर्माण के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वविद्यालय के विकास के लिए विभाग द्वारा हर संभव प्रयास एवं सहायता देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर किच्छा विधायक, तिलक राज बेहड़, सचिव, कृषि, विनोद कुमार सुमन, अपर सचिव, वित, गंगा प्रसाद, वी.सी., जीबी पन्त विवि., डॉ. मनमोहन सिंह चौहान तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments