Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डमंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने तीन बड़े राज्यों में भाजपा को मिली...

मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने तीन बड़े राज्यों में भाजपा को मिली जीत पर मिठाई बांटी  

देहरादून। कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने कैबिनेट बैठक के बाद तीन बड़े राज्यों में भाजपा को मिली जीत पर खुशी का इजहार करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कैबिनेट मंत्रीगणों को मिष्ठान खिलाकर बधाई दी। सचिवालय में कैबिनेट बैठक के बाद मिष्ठान खिलाकर मंत्री डा. अग्रवाल ने कहा कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में ‘मोदी फैक्टर’ प्रमुख कारण रहा है। कहा कि तीन बड़े राज्यों में मिली जीत की इस हैट्रिक ने 2024 की हैट्रिक की गारंटी दे दी है।
डा. अग्रवाल ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी राजस्थान और मध्यप्रदेश में 9 विधानसभाओं में प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिनमें सभी पर भाजपा प्रत्याशियों को जीत हासिल हुई। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जी जिस भी जिम्मेदारी को मुख्यमंत्री श्री धामी को सौंपते है, धामी जी अब तक उस पर खरे उतरते आए हैं। कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जलवा अब दूसरे राज्यों में भी देखने को मिल रहा है।
डा. अग्रवाल ने कहा कि हमारे पीएम श्री मोदी जी ने देश में चार जातियों नारी शक्ति, युवा शक्ति, किसान और गरीब परिवार के उत्थान के लिए सदैव कार्य किया। कहा कि आज देश का युवा पीएम मोदी से उम्मीदें कर रहा है, यही कारण है कि तीनों बड़े राज्यों में जीत का आधार प्रथम बार वोट दे रहे युवाओं पर भी रहा। कहा कि युवाओं का मानना है कि बीजेपी की सरकार युवा हितैषी होती है। युवाओं के लिए नए अवसर बनाने वाली होती है।
डा. अग्रवाल ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम से देश की बेटियों-बहनों के मन में एक नया विश्वास भाजपा सरकार में एक नई बुलंदी मिलने को लेकर जागा है। कहा कि आज महिलाओं का मानना है कि बीजेपी ही नारी सुरक्षा, सम्मान और गरिमा की गारंटी है। डा. अग्रवाल ने कहा कि बीते दस सालों ने भाजपा की सरकार ने बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए कितनी ईमानदारी से काम किया है। यही कारण रहा कि चुनाव में देश की बहन-बेटियों ने भाजपा की विजय की जिम्मेदारी उठाई। इस दौरान मंत्री डा. अग्रवाल ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, कृषि मंत्री गणेश जोशी, वन मंत्री सुबोध उनियाल, उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत को मिष्ठान खिलाकर बधाई दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments