Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डइन्टरनेशनल कॉनकेलव कम बॉयर सेलर मीट कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंत्री...

इन्टरनेशनल कॉनकेलव कम बॉयर सेलर मीट कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में जनवरी माह में कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद विकास प्राधिकरण (एपीडा) भारत सरकार द्वारा आयोजित होने वाले इन्टरनेशनल कॉनकेलव कम बॉयर सेलर मीट कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में बैठक की।
मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को कार्यक्रम से संबंधित सभी महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा कर अधिकारियों को 12 जनवरी को देहरादून में एपीडा द्वारा आयोजित होने वाले अंतराष्ट्रीय कॉन्क्लेव की रूपरेखा और सभी तैयारियां समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम को सुनियोजित ढंग और आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।
     उत्तराखंड के विभिन्न स्थानीय उत्पाद को निर्यात तथा  प्रोत्साहित करने और उत्पादकों के लिए अंतराष्ट्रीय बाजार से संपर्क बढ़ाने के उद्देश्य देहरादून में एपीडा भारत सरकार द्वारा आयोजित होने इस अंतराष्ट्रीय कॉन्क्लेव में विभिन्न देशों के अंतर्राष्ट्रीय खरीदार कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। यह कॉन्क्लेव सहभागियों के बीच व्यापार और नेटवर्किंग के लिए एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान करेगा। कॉन्क्लेव में टेक्निकल सेशन, विक्रेता और क्रेता के संवाद  तथा कृषि, उद्यान,जैविक बोर्ड,कैप तथा अन्य विभागों के स्टाल भी लगाए जाएंगे। कार्यक्रम में कृषक, एफपीओ काश्तकार कृषि वैज्ञानिक भी उपस्थित रहेंगे। सत्र में मोटे अनाजों और इसके मूल्य वर्धित उत्पादों प्रसंस्करण  पैकेजिंग और निर्यात क्षमता के विभिन्न पहलुओं पर ध्यान चर्चा की जाएगी।
   मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश में कई ऐसे एफपीओ है जो अच्छा कार्य कर रहे है,उनको विशेषकर आमंत्रित किया जाए। मंत्री गणेश जोशी ने कहा एपीडा भारत सरकार द्वारा आयोजित होने वाले कार्यशाला के माध्यम से निश्चित तौर पर प्रदेश के कृषकों को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर सचिव कृषि विनोद कुमार सुमन, महानिदेशक कृषि रणवीर सिंह चौहान, निदेशक के.सी.पाठक, विनय कुमार, एपीडा डॉ. सी.पी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments