Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डसेवा पखवाड़े के तहत ग्राम्य विकास विभाग के कार्यक्रमों के क्रियान्वयन को...

सेवा पखवाड़े के तहत ग्राम्य विकास विभाग के कार्यक्रमों के क्रियान्वयन को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू होने वाले सेवा पखवाड़े के तहत ग्राम्य विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन के दृष्टिगत विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय अधिकारियों को कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को सेवा पखवाड़े के तहत ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 17 से 24 सितम्बर तक ग्राम्य विकास की विभिन्न योजनाओं की ग्रामीण लाभार्थियों को आवास आवंटित करने से लेकर रोजगार के नियुक्ति पत्र वितरित किए जायेंगे।
    मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि प्रदेश में अभी तक प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 73121  लाभार्थी चिन्हित हुए। जिसके सापेक्ष शत प्रतिशत आवंटन भारत सरकार ने कर दिया। अभी तक 53188 लोगों को आवास आवंटित किया जा चुका है और 19933 को आवास आवंटन की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा भारत सरकार ने शत प्रतिशत आवास आवंटन के लिए 33558 नए टारगेट दिया गया है। उन्होंने कहा नए 33 हजार से अधिक स्वीकृत आवासों में से 11400 मकान आवंटित किए जा चुके है। शेष इसी माह टारगेट को पूरा कर लिया जाएगा। मंत्री ने अधिकारियों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर सर्वे स्टेडियम में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा 24 सितम्बर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस की पूर्व बेला पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त लाभार्यियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जायेंगे। इस अवसर पर अपर सचिव आनंद स्वरूप, अपर सचिव निकिता खंडेलवाल आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments