Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डमंत्री जोशी ने इस्कॉन मंदिर के किया भूमि पूजन

मंत्री जोशी ने इस्कॉन मंदिर के किया भूमि पूजन

देहरादून। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को देहरादून डालनवाला में इस्कॉन मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विधिवत इस्कॉन मंदिर के भूमि पूजन किया। कार्यक्रम में राजपुर विधायक खजान दास भी उपस्थित रहे।
  अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज शिवरात्रि का सबसे शुभ दिन भक्ति केंद्र डालनवाला का इस्कॉन मंदिर के भूमि पूजन किया गय है। उन्होंने कहा यह स्थान हमारी समृद्ध भारतीय विरासत के सांस्कृतिक मूल्यों और आध्यात्मिक ज्ञान को विकसित करने में विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों की सेवा करेगा। उन्होंने कहा प्रगतिशील मानव सभ्यता के लिए सनातन धर्म सबसे प्रमाणिक एवं उत्कृष्ट जीवन पद्धति है और यह हम सभी के लिए सनातन धर्म को समझने और भगवान कृष्ण द्वारा अर्जुन को बताए गए भगवत गीता के सिद्धांतों और शिक्षाओं को अपने जीवन में स्वीकार करने का समय है।
    मंत्री गणेश जोशी ने कहा इस्कॉन के संस्थापक श्रील प्रभुपाद दुनिया भर में भारतीय संस्कृति के राजदूत रहे हैं और उन्होंने भागवत गीता की इस शिक्षा को बहुत ही व्यावहारिक और प्रभावी तरीके से पूरी दुनिया में साझा किया है, जिसे हमारे जीवन में लागू किया जा सकता है। इसलिए यह स्थान हमें सुखी जीवन जीने के लिए आवश्यक भक्ति और सेवा भाव विकसित करने में मदद करेगा। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा इस्कॉन द्वारा देश ही नहीं विदेशों में भी अपने सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करने का कार्य किया जाता है। उन्होंने इसके लिए इस्कॉन के सभी सदस्य का आभार भी जताया। इस अवसर पर जगदीश, रजनी अग्रवाल, अमित अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, संजय शर्मा, प्रवीन, रवि अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments