Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डमंत्री जोशी ने अधिकारियों को वर्कशॉप के माध्यम से जागरूकता अभियान चलने...

मंत्री जोशी ने अधिकारियों को वर्कशॉप के माध्यम से जागरूकता अभियान चलने के दिए निर्देश

देहरादून। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता  में आयोजित कई राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ उर्वरक की स्थिति पर एक समीक्षा बैठक में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।  बैठक में कृषि के क्षेत्र में रासायनिक उर्वरकों कम से कम उपयोग हो इस पर विस्तार से चर्चा की गई।
    मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया का नैनो यूरिया की मांग 50 हजार थी, उन्होंने 77 हजार की आपूर्ति की जिसपर मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री का आभार भी व्यक्त किया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कृषि में प्रेस्टिसाइज का उपयोग कम से कम हो केंद्र सरकार का प्रयास है कि यूरिया का प्रयोग कम से कम हो। उन्होंने कहा कि शान नैनो यूरिया का अधिक से अधिक प्रयोग करें। मंत्री ने कहा प्रेस्टी साइज का उपयोग हरिद्वार, उधमसिंह नगर तराई क्षेत्र में अत्यधिक मात्रा में हो रहा है।
    मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जिन क्षेत्रों में या अत्यधिक मात्रा में उपयोग किया जा रहा है। वहां पर जाकर कार्यशाला का आयोजन कर किसानों को जागरूक किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने के भी निर्देश दिए। मंत्री ने कहा प्रदेश की माह अगस्त, 2023 तक 88000 मै0टन यूरिया मांग के सापेक्ष 92700 मै0टन की आपूर्ति की गयी है।फॉस्फेटिक उर्वरकों की 33000 मै0टन मांग के सापेक्ष 20000 मै0टन की आपूर्ति हुयी है। वर्तमान में प्रदेश में 12996 मै0टन यूरिया, 10700 मै0टन फॉस्फेटिक उर्वरक उपलब्ध है। खरीफ सीजन में अभी तक 77000 बोतल नैनो- यूरिया की आपूर्ति हो चुकी है। मंत्री ने कहा नैनो यूरिया की 37000 बोतल अभी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। बैठक पर सचिव कृषि दीपेंद्र चौधरी, कृषि महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments