Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डमंत्री जोशी ने निकाय चुनाव रणनीति पर की चर्चा

मंत्री जोशी ने निकाय चुनाव रणनीति पर की चर्चा

मसूरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी पहुंचकर चुनाव कार्यालय में आगामी निकाय चुनावों के दृष्टिगत भाजपा के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी बैठक कर निकाय चुनाव के लिए रणनीतियों पर चर्चा की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को निकाय चुनाव में अपनी सहभागिता और जिम्मेदारी निष्टापूर्वक निर्वहन करने का आव्हान किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह भी किया और भाजपा की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने के संकल्प दोहराया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भरोसा जताते हुए कहा कि मसूरी में कमल खिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से मसूरी में नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी मीरा सकलानी और अन्य सदस्यगण बंपर मतों से विजय होंगे। इस अवसर पर दर्जा प्राप्त मंत्री कैलाश पंत, मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, मोहन पेटवाल, रजत अग्रवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments