Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डमंत्री जोशी ने पीएनबी के सहयोग से जीआईसी डोभालवाला के छात्रों को...

मंत्री जोशी ने पीएनबी के सहयोग से जीआईसी डोभालवाला के छात्रों को स्वेटर वितरित किए

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज डोभालवाला इंटर कॉलेज में पंजाब नेशनल बैंक के सहयोग से सीएसआ मद के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज, डोभालवाला के छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरित किए गए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राज्य एवं जिला स्तरीय विभिन्न प्रतियोगताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को स्वेटर प्राप्त कर खुशी जाहिर की। इसके अतिरिक कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रायपुर ब्लॉक के 35 से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों को भी स्वेटर वितरित किए।
इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा मेरी विधानसभा में कोई भी छात्र नीचे नहीं बैठेगा। हमने सुनिश्चित किया है कि शत-प्रतिशत छात्र कुर्सी-मेज पर बैठकर पढ़ाई करें। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी समाज की पहचान इस बात से होती है कि वहां के कितने लोग शिक्षित हैं। मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में नई शिक्षा नीति की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों को केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि नैतिकता और चरित्र निर्माण की शिक्षा भी दी जानी चाहिए। जिससे वे एक अच्छे नागरिक बन सकें। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विद्यालय के लिए खेल सामग्री एवं अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिलाया। इस अवसर पर पार्षद मोहन बहुगुणा, प्राधानाचार्य एस. एस. बिष्ट, अजय कुमार, भावना चौधरी, ब्रांच मैनेजर पीएनबी मनीष शर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments