Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डमंत्री जोशी ने कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया

मंत्री जोशी ने कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया

देहरादून। देहरादून के सालावाला स्थित चुनाव कार्यालय में लोकसभा चुनाव के बाद मसूरी विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम पर धन्यवाद कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनका आभार प्रकट किया। अपने संबोधन के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कई बार भावुक भी हुए। कार्यक्रम को विधानसभा प्रभारी कमली भट्ट सहित मण्डल अध्यक्षों और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री आशीष थापा ने किया।
अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता ही उनकी ताकत हैं। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। कैबिनेट मंत्री ने कहा भाजपा विश्व की नंबर एक पार्टी है। उन्होंने कहा कि आज देश का नेतृत्व ऐसा व्यक्ति कर रहा है जिसने देश के मान और सम्मान विश्व में बढ़ाने का काम किया है। मंत्री ने विश्वास जताते हुए कहा कि टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह रिकॉर्ड मतों से विजय होंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 400 पार का नारा भी साकार होने जा रहा है और नरेंद्र मोदी एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी कमली भट्ट, मण्डल अध्यक्ष प्रदीप रावत, ज्योति कोटिया, सुरेन्द्र राणा, आरएस परिहार, पूनम नौटियाल, विष्णु गुप्ता, बीर सिंह चौहान सहित सभी पार्षद, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बीएलए-२ एवं बूथ एजेंट उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments