Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डमंत्री जोशी ने बहुउद्देशीय शिविर की तैयारियों के संबंध में कार्यक्रम स्थल...

मंत्री जोशी ने बहुउद्देशीय शिविर की तैयारियों के संबंध में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मसूरी विधानसभा क्षेत्र में आगामी 29 मार्च को सर्वे स्टेडियम, हाथीबड़कला में आयोजित होने वाले बहुउद्देशीय शिविर की तैयारियों के संबंध में आज कार्यक्रम स्थल सर्वे स्टेडियम, हाथीबड़कला का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने और कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह शिविर जनहितकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार कि जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने और लोगों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से इस शिविर में विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments