Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Wednesday, October 21, 2026
Homeउत्तराखण्डपीएम के दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मंत्री जोशी ने...

पीएम के दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मंत्री जोशी ने की बैठक

चम्पावत। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज चम्पावत में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में 12 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे के संबंध में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को पीएम मोदी के जनपद में आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता करने की भी अपील की। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है और जब भी वह उत्तराखंड आते है कुछ न कुछ उत्तराखंडवासियों को देकर जाते है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनपद में आगमन को लेकर हर एक उत्तराखंड वासी उत्साहित है। बैठक को बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह भोर्याल ने भी संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पीएम मोदी की जनसभा में अधिक से अधिक लोग पहुँचे, इसकी पूर्ण चिंता की जाये। इस अवसर पर सांसद अजय टम्टा,प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह भोर्याल, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय सहित कई लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments