Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डमंत्री जोशी ने सब स्टेशन के निर्माण को विद्युत विभाग एवं जिला...

मंत्री जोशी ने सब स्टेशन के निर्माण को विद्युत विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ की बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में देहरादून सैन्य धाम के निकट पुरकूल गांव में स्थापित होने वाले सब स्टेशन ( बिजली घर) के निर्माण के संबंध में विद्युत विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान अधिकारियों द्वारा मंत्री गणेश जोशी को अवगत कराया कि सब स्टेशन के लिए भूमि की तलाश की जा रही है। जिसपर मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों पर नाराजगी जताई। उन्होंने विद्युत विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए तत्काल भूमि के चयन के लिए संयुक्त बिजिट करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा शीघ्र अति शीघ्र पुरकुल गांव में स्थापित होने वाले सब स्टेशन के लिए भूमि का चयन कर निर्माण कार्य जल्द से जल्द प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
   इसके अतिरिक्त बैठक में मंत्री ने सुवाखोली में बनने जा रहे सब स्टेशन को लेकर भी अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा सुवाखोली में बनने जा रहे सब स्टेशन के लिए आरडीएसएस योजना के तहत भारत सरकार को स्वीकृति के लिए भेजा गया है। मंत्री ने अधिकारियों को कागजी कार्यवाई जल्द से जल्द पूर्ण करने तथा निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने के लिए निर्देशित किया। इसके अतिरिक्त मंत्री गणेश जोशी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को सड़े गले खम्बो की मरम्मत और जो बिजली के खंबे जीर्ण अवस्था में है उनके स्थान पर नए बिजली के खम्बो को लगाने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीम नंदन कुमार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, सी.ई. यूपीसीएल एम.आर.आर्य, एस.ई यूपीसीएल प्रभाकर बहुगुणा, ईई एस.डी.बिष्ट, ईई सिविल राकेश कुमार, एसडीओ राकेश कुमार, एसडीओ एस.बी.यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments