Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डमंत्री जोशी ने पीएम नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे के संबंध में...

मंत्री जोशी ने पीएम नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे के संबंध में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की

अल्मोड़ा। कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान में जनसभा प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे मंत्री गणेश जोशी गुरुवार को अल्मोड़ा पहुंचे। जहां कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अल्मोड़ा में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में आगमी 12 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे के संबंध में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य भी उपस्थित रही। मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनपद में आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने की भी अपील की। उन्होंने कार्यकर्ताओं एकजुटता के साथ कार्य करने का भी आव्हान किया। मंत्री ने अपने संबोधन में कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड आगमन को लेकर उत्तराखंड की जनता भी उत्साहित है। उन्होंने कहा जब से प्रधानमंत्री मोदी ने देश की कमान संभाली है। देश को विश्व के पटल पर एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा जहां भी महापुरुषों के कदम पड़ते है, वहां कायाकल्प हो जाता है। उन्होंने कहा निश्चित ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे के बाद क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यह जनसभा ऐतिहासिक होने जा रही है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह भोर्याल, जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा, ललित दौसाद, धर्मेन्द्र बिष्ट, रवि रौतेला, गोविंद पिलखवाल, लता बोहरा, राजीव गुरुरानी, ललित लटवाल, लीला बोहरा, राजन जोशी, राजा ख़ान, सुभाष पांडेय सहित बीजेपी के सभी मंडलों के मण्डल अध्यक्ष और वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments