Latest news
युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की मुख्यमंत्री धामी ने बीआरओ गेस्ट हाउस में बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की समीक्षा की मुख्यमंत्री के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग की मुस्तैदी, चारधाम यात्रा बनी सुरक्षित व सुगम

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तराखण्डमंत्री जोशी ने पिथौरागढ़ में प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों...

मंत्री जोशी ने पिथौरागढ़ में प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया

पिथौरागढ़। आगामी 12 अक्टूबर को प्रस्तावित जनसभा के प्रभारी एवं प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी मंगलवार को पिथौरागढ़ पहुंचें, जहां मंत्री गणेश जोशी ने सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में आगामी 11 व 12 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित दौरे को लेकर स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां समय पर सुनियोजित ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। मंत्री ने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के भी आदेश दिए। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का देवभूमि उत्तराखंड से विशेष लगाव है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी मन की बात कार्यक्रम में भी अक्सर उत्तराखंड की जनता प्राकृतिक संपदा रीति-नीति और लोक परंपराओं का अक्सर जिक्र करते हैं। मंत्री जोशी ने कहा उत्तराखंडवासी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर उत्साहित है। मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के उत्तराखंड के प्रति लगाव पर उनका आभार भी जताया। इससे पूर्व पुलिस लाइन मैदान में पिथौरागढ़ आगमन पर मंत्री का पार्टी पदाधिकारियो एवं कार्यकताओं द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, विधायक विशन सिंह चुफाल, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, पूर्व विधायक चंद्रा पंत, जिलाधिकारी रीना जोशी, सीडीओ वरुण चैधरी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments