Latest news
मुख्यमंत्री की टेढ़ी नजर से खुल गयी उत्तराखण्ड की बंद सड़कें उत्तराखण्ड से जल्द खुलेगा कैलाश यात्रा का रास्ता राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण में त्वरित होगा शिकायतों का निस्तारण गढ़ी कैंट में प्रदेश के सबसे बड़े सामुदायिक भवन का 15 जनवरी को किया जाएगा लोकार्पण ऊर्जा निगम मुख्यालय पर रीजनल पार्टी ने किया प्रदर्शन सभी पुराणों ने गौ को माता का सम्मान दियाः ग़ोपाल मणि महाराज स्पीकर ने विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के दिए निर्देश खड़गे ने पत्र गलत पते पर भेजा, राहुल को समझाते तो पत्र लिखने की नौबत नहीं आतीः महेंद्र भट्ट मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक मनीष थापा को श्रद्धांजलि अर्पित की उत्तराखंड के चार गांवों को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार
Friday, September 20, 2024
Homeउत्तराखण्डमंत्री जोशी ने सीएम से की मुलाकात, जॉर्ज एवरेस्ट में प्रवेश शुल्क...

मंत्री जोशी ने सीएम से की मुलाकात, जॉर्ज एवरेस्ट में प्रवेश शुल्क संशोधित करने का किया आग्रह

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर विधानसभा क्षेत्र मूसरी के अन्तर्गत पर्यटक स्थल जॉर्ज एवरेस्ट में प्रवेश शुल्क कम करने एवं स्थानीय जनता को निःशुल्क प्रवेश दिये जाने का अनुरोध किया गया। मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अवगत कराया कि मसूरी विधानसभा में पर्यटक स्थल जॉर्ज एवरेस्ट के संचालन को कार्य पर्यटन विभाग द्वारा ठेकेदार को दिया गया है। उन्होंने कहा सम्पूर्ण भारत में किसी भी पर्यटक स्थल में इतना अधिक शुल्क नहीं लिया जाता है। उन्होंने कहा उपरोक्त के दृष्टिगत स्थानीय जनता आक्रोशित है। मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री से  आग्रह करते हुए कहा कि जॉर्ज एवरेस्ट पर्यटक स्थल में तत्काल उपरोक्त शुल्क संशोधित करने एवं स्थानीय जनता को निःशुल्क प्रवेश दिये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित करने का आग्रह किया। जिसपर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए शीघ्र मामले में कार्यवाही का भरोसा दिलाया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments