Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डमंत्री जोशी ने माता मंगला से भेंट कर गढ़वाल और कुमाऊं के...

मंत्री जोशी ने माता मंगला से भेंट कर गढ़वाल और कुमाऊं के लिए दो रेफ्रिजरेटड वाहन का किया अनुरोध

देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को हंस फाउंडेशन की संस्थापक माता मंगला से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किसानों की आजीविका बढ़ाने तथा प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित और उनके कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने माता मंगला से किसानों को फल-सब्जी के भंडारण और ट्रांसपोर्टेशन के लिए दो रेफ्रिजरेटर वाहन एक गढ़वाल और एक कुमाऊं के लिए अनुरोध किया। जिसपर माता मंगला ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को सकारात्मक भरोसा देते हुए शीघ्र ही दो रेफ्रिजरेटड वाहन देने की बात कही। कृषि मंत्री ने माता मंगला का आभार भी व्यक्त किया। मंत्री ने कहा इन रेफ्रिजरेटर वाहन से किसानों को उनके उत्पाद खराब होने की चिंता नहीं रहेगी। यह वाहन किसानों के उत्पाद को कोल्ड स्टोरेज तथा नजदीकी मार्केट पहुचाने में मदद करेगा।
—————————————-

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments