Latest news
मुख्यमंत्री की टेढ़ी नजर से खुल गयी उत्तराखण्ड की बंद सड़कें उत्तराखण्ड से जल्द खुलेगा कैलाश यात्रा का रास्ता राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण में त्वरित होगा शिकायतों का निस्तारण गढ़ी कैंट में प्रदेश के सबसे बड़े सामुदायिक भवन का 15 जनवरी को किया जाएगा लोकार्पण ऊर्जा निगम मुख्यालय पर रीजनल पार्टी ने किया प्रदर्शन सभी पुराणों ने गौ को माता का सम्मान दियाः ग़ोपाल मणि महाराज स्पीकर ने विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के दिए निर्देश खड़गे ने पत्र गलत पते पर भेजा, राहुल को समझाते तो पत्र लिखने की नौबत नहीं आतीः महेंद्र भट्ट मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक मनीष थापा को श्रद्धांजलि अर्पित की उत्तराखंड के चार गांवों को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार
Friday, September 20, 2024
Homeउत्तराखण्डमंत्री जोशी ने राष्ट्रीय सरस मेले में प्रतिभाग किया

मंत्री जोशी ने राष्ट्रीय सरस मेले में प्रतिभाग किया

रुद्रपुर। जनपद ऊधम सिंह प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रुद्रपुर पहुंचकर जिला प्रशासन द्वारा गांधी मैदान में आयोजित राष्ट्रीय सरस मेला 2024 में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री गणेश जोशी ने दीयों से लिखा गया जय श्री राम के दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।     इस अवसर पर जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने सरस मेले में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन भी किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को उनके उत्कृष्ट कार्य करने सम्मानित किया। साथ ही स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सम्मानित किया गया।       कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से जहां संस्कृति का प्रचार प्रसार होता है, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के 2 करोड़ लखपति दीदी बनाने के संकल्प को मजबूती प्रदान होगी। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार द्वारा  महिलाओं की आर्थिकी बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। मंत्री गणेश जोशी ने लोगों से 22 जनवरी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन लाइव प्रसारण तथा दीप जलाकर उत्सव मनाने की अपील भी की।    इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने 21 अक्टूबर से 4 नवम्बर तक कजाखिस्तान के अस्थाना में आयोजित हुई एशियन बाक्सिंग चैम्पियनशिप में भारत को कांस्य पदक दिलाने के लिए रुद्रपुर निवासी डिम्पल यादव को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना भी की। इस अवसर पर सीडीओ विशाल मिश्रा, नरेश चंद्र दुर्गापाल, अमित नारंग, उमा जोशी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments