Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डमंत्री जोशी बोले, नैनीताल की घोड़ा लाइब्रेरी युवाओं के लिए मिशाल, अन्य...

मंत्री जोशी बोले, नैनीताल की घोड़ा लाइब्रेरी युवाओं के लिए मिशाल, अन्य युवा भी लें इससे प्रेरणा

देहरादून। देहरादून के मसूरी विधानसभा स्थित बूथ संख्या 17 कुठालगाँव में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम का 105वां संस्करण को सुना। प्रधानमंत्री ने मन की बात में जी20 की सफलता के किए कृतज्ञ भारतवासियो को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने उत्तराखण्ड के नैनीताल की घोड़ा लाईब्रेरी का जिक्र भी किया। उन्होंने इस काम के लिए नैनीताल और उत्तराखंडवासियो को बधाई दी। उन्होंने स्वच्छता पखवाड़ा में देश को सहयोग करने का अनुरोध किया। उन्होंने लोकल फॉर वोकल को भी समर्थन देने का आग्रह किया।    इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा उत्तराखंड से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष लगाव है। मंत्री ने कहा आज हमारे युवाओं ने हर क्षेत्र में नाम कमाया है। मन की बात में मोदी जी जिन चीजों को लाते है उनका हमें पता नहीं होता है, इसलिए मन की बात को अवश्य सुनना चाहिए। मंत्री ने पीएम मोदी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ’मन की बात’ कार्यक्रम लोगों को नए कार्य करने एवं समाज के लिए अनेक कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में अनेक प्रकार की विभिन्न जानकारी मिलती है। उन्होंने सभी से पीएम मोदी के मन की कार्यक्रम को सुनने की अपील भी की। इस अवसर पर सुंदर सिंह कोठाल, प्रमोद कुमार, पवन भंडारी, पवन पंवार, नजीर अहमद, मुकुल बगरियाल, अनुराग सिंह सहित प्रदेश के विभन्न स्थानों से आये हुए युवा उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments