Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Saturday, August 22, 2026
Homeउत्तराखण्डविभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से मंत्री जोशी ने लिया फीडबैक

विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से मंत्री जोशी ने लिया फीडबैक

मसूरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी में बीजेपी के लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत बूथ संख्या 89 कंपनीबाग में गांव भ्रमण कर केंद्र सरकार द्वारा संचालित पीएम किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, स्किल ट्रेनिंग, आयुष्म योजना तथा राज्य सरकार द्वारा स्वयं सहायता समूह, कृषि विभाग इत्यादि से विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत कर लाभार्थी का फीडबैक लिया और उनकी सहमति के बाद उनके घर के बाहर फिर एक बार मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार के स्टीकर लगाये। इस दौरान मंत्री ने इस बूथ में कई लाभार्थियों का सत्यापन भी किया और सरल ऐप के माध्यम से उन्हें अपडेट किया।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मोदी सरकार द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से दी गई जानकारी के पत्रक भी वितरित किया। मंत्री ने लाभार्थियों के फोन से पत्रक में दिये गए मोबाइल नम्बर पर मिसकाल भी कराई और लाभार्थियों के साथ सेल्फी भी ली। सामुदायिक भवन में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए मंत्री जोशी ने कहा कि देश एवं प्रदेशवसी केंद्र और राज्य की किसी न किसी विकास योजना से लाभान्वित हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के ध्येय वाक्य के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने टिहरी लोकसभा सीट से सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह को लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी घोषित करने पर उन्हें बधाई दी और केंद्रीय नेतृत्व का आभार भी प्रकट किया। मंत्री गणेश जोशी ने सभी को बूथ के लोगों से डबल इंजन की सरकार को अधिक से अधिक मजबूत करने का भी आव्हान भी किया। मंत्री ने बताया कि इस बूथ में पिछली बार 82 प्रतिशत मत भाजपा को मिले थे, जो इस बार शत प्रतिशत मत भारतीय जनता पार्टी को मिलेंगे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, बूथ अध्यक्ष मुरारी रावत, ग्राम प्रधान नरेंद्र मेलवान, सदस्य जिला पंचायत वीर सिंह चैहान, बीडीसी नीलम मेलवान, नारायण सिंह राणा, अनुज कौशल, मोहन पेटवाल, अमित पंवार आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments