Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डपीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर मंत्री जोशी ने लिया व्यवस्थाओं...

पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर मंत्री जोशी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

लोहाघाट। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी बुधवार को लोहाघाट पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर लोहोघाट में अद्वैत आश्रम, मायावती का निरीक्षण कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से सम्बंधित सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
      उन्होंने कहा यह स्थान बहुत ही रमणीक है यहां पर स्वामी विवेकानंद ने मेडिटेशन किया था। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी अगर यहां आएंगे तो निश्चित ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को यहां से एक अलग ऊर्जा मिलेगी। यह आश्रम स्वामी विवेकानंद की यादों और विचारों का केंद्र बिंदु है। स्वामी विवेकानंद  के जीवन दर्शन को समझने और उनके बताये हुए मार्ग के बारे में जानने की तम्मना रखने वालों के लिए अद्वैत आश्रम मायावती एक अदभुत स्थान है।
     विदित हो कि मायावती आश्रम अपनी नैसर्गिक सौन्दर्य और एकांतवास के लिए प्रसिद्द है। बुरांस, देवदार, बांज और चीड आदि के जंगलों के बीच बसा यह आश्रम ना सिर्फ उत्तराखंड बल्कि देश और विदेश के अनेकों शांति और सौन्दर्य प्रेमी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। इस अवसर पर सांसद अजय टम्टा, पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भोर्याल, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, बीजेपी जिलाध्यक्ष निर्मल मेहरा आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments