Latest news
भाजपा को कल्याणकारी बजट और सार्थक चर्चा की उम्मीद शिक्षा, रोजगार और रिवर्स पलायन जैसे क्षेत्रों मे हुआ अभूतपूर्व कार्यः चौहान पुलिस पर किया हमला, अब घर पर चलेगा बुलडोजर, नगरनिगम ने थमाया नोटिस वन विकास निगम कर्मचारी संगठन के चुनाव में प्रेम सिंह चौहान प्रांतीय अध्यक्ष चुने गए मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 38 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित झण्डे जी के आरोहण के साथ देहरादून का प्रसिद्ध झंडा मेला शुरु देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र

[t4b-ticker]

Monday, March 9, 2026
Homeउत्तराखण्डकुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद के होली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए...

कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद के होली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री जोशी

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कालिदास मार्ग स्थित सामुदायिक भवन में कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद शाखा हाथीबड़कला देहरादून द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने सभी को होली की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा होली का पर्व हमें अधर्म असत्य व अन्याय जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों से लड़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि होली का त्यौहार, देश की सांस्कृतिक एकता को मजबूती प्रदान करने में तथा भाई-चारे एवं समरसता की भावना को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा होली की रंगों की भांति ही हम सबके जीवन में खुशियां आए।
मंत्री गणेश जोशी ने होली का पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाने के साथ ही इस होली पर अपने अंदर की सभी बुराइयों को समाप्त करने के संकल्प का आव्हान भी किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वरिष्ठ जनों को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आयोजकों को आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर अध्यक्ष पुष्पा बिष्ट, मंजू बिष्ट, ललित जोशी, संरक्षक आर.एस परिहार, मंगल सिंह बिष्ट, विजय बिष्ट, मोहन सिंह बिष्ट, उत्तम सिंह, आरएस परिहार सहित कई लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments