Latest news
यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डअलाव जलाने और रैन बसेरों की समुचित व्यवस्था करने के मंत्री अग्रवाल...

अलाव जलाने और रैन बसेरों की समुचित व्यवस्था करने के मंत्री अग्रवाल ने दिए निर्देश

देहरादून। शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने देहरादून नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत निराश्रित लोगों के लिए रैन बसेरा तथा नगर क्षेत्र में अलाव की व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान डॉ अग्रवाल ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान डॉ अग्रवाल ने निदेशक शहरी विकास निदेशालय नितिन भदौरिया को दूरभाष पर प्रदेश में अलाव और रैन बसेरों की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में डॉ अग्रवाल से नगर आयुक्त देहरादून गौरव कुमार ने मुलाकात की। इस दौरान मंत्री डॉ अग्रवाल को नगर आयुक्त ने बताया कि देहरादून नगर क्षेत्र के तीन रूटों में 34 जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है, जबकि चार जगह पर निराश्रित लोगों के लिए रैन बसेरे का इंतजाम किया गया है। मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि सभी जगह पर अलाव प्रतिदिन शाम 07 बजे से रात्रि 12 बजे तक जलाए जाएं। कहा कि रेन बसेरे में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। जिसमें कंबल, बिजली, पानी, शौचालय आदि आवश्यकता की वस्तुएं उपलब्ध रहें। साथी यहां पर रखरखाव के लिए भी एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments