Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डविश्व संघ सम्मेलन के अंतिम दिवस कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कैनकुन...

विश्व संघ सम्मेलन के अंतिम दिवस कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कैनकुन की सबसे बड़ी मंडी का किया भ्रमण

देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री एवं कृषि विपणन बोर्ड के राष्ट्रीय संघ (कौसाम्ब) के अध्यक्ष गणेश जोशी ने मेक्सिको के कैनकुन में थोक बाजार के वैश्विक संघ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय थोक बाजारों का विश्व संघ सम्मेलन 2023 के समापन दिवस पर वर्ल्ड यूनियन ऑफ हॉलसेल मार्केट सम्मलेन के सभी प्रतिनिधिमंडलों के साथ कैनकुन की सबसे बड़ी मंडी का दौरा किया। मंत्री गणेश जोशी ने कैनकुन मंडी में बड़े कोल्ड स्टोर और कैनकुन के बड़े थोक बाजार का भ्रमण कर सभी प्रकार की सुविधाएं और व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया।
    इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने मण्डी भ्रमण के दौरान वहां के थोक व्यापारियों से भी मुलाकात की और कई प्रकार के फल सब्जियों के बारे में जानकारी प्राप्त भी प्राप्त की। मंत्री गणेश जोशी ने कोरेन, फ्रांस के कृषि मंत्री और पोलैंड और दक्षिण अफ्रीका के प्रतिनिधिमंडल से कृषि और खाद्य प्रसंस्करण, फूलों की खेती के क्षेत्र में उत्तराखंड में निवेश के लिए अनुरोध भी किया गया। जिसपर सभी प्रतिनिधि मंडल ने सकारात्मक आश्वासन भी दिया। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने फ्रांस के कृषि मंत्री और यूरोपीय देशों के अन्य प्रतिनिधिमंडल को पहाड़ी टोपी भी पहनाई। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि तीन दिनों तक चले इस राष्ट्रीय सम्मेलन में जो अनुभव साझा किए गए है, उनका लाभ देश एवं प्रदेश का अवश्य मिलेगा। मंत्री ने कहा हम अपने प्रदेश में भी इस प्रकार की चीजों को क्रियान्वित करने का प्रयास करेंगे। इस दौरान प्रबंध निदेशक डॉ जे. एस.यादव, क्षेत्रीय निदेशक कौसाम्ब विजय थपलियाल, सहित कई देशों के कृषि मंत्री उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments