Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराष्ट्रीयकृषि मंत्री जोशी ने किया जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में थोक फल एवं...

कृषि मंत्री जोशी ने किया जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में थोक फल एवं सब्जी बाजार का भ्रमण

देहरादून। विकासशील देशों में थोक फल-सब्जी बाजार की कार्यप्रणाली के वास्तविक अनुभवों के लिए प्रदेश के कृषि मंत्री एवं कौसाम्ब के अध्यक्ष गणेश जोशी ने अपने विदेश दौरे के दौरान सोमवार को जर्मनी के फ्रैंकफर्ट स्थित थोक फल एवं सब्जी बाजार (मंडी) का भ्रमण किया गया।       कृषि मंत्री गणेश जोशी द्वारा फ्रैंकफर्ट मंडी के एमडी मुलर सेमोन और अन्य अधिकारियों को पहाड़ी टोपी पहनाई गई। मंत्री गणेश जोशी द्वारा मंडी की साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। उन्होंने वेस्टेज को कैसे डिस्पोज किया जाता है उसकी प्रक्रिया तथा रीसाइक्लिंग प्लांट का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान मंत्री ने वहां के व्यापारियों के साथ भारत और जर्मनी के मध्य उत्पादों के आयात एवं निर्यात के संबंध में सार्थक चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त कृषि विपणन मंडियों का अधुनिकीकरण उपभोगताओं को बेहतर गुणवतायुक्त उत्पाद कैसे प्रदान किया जाय तथा भविष्य की चुनौतियों के संबंध में अपने अनुभवों को साझा किया। फ्रैंकफर्ट में थोक फल एवं सब्जी बाजार भ्रमण के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने फ्रैंकफर्ट के स्थानीय फल सब्जियों के व्यापारियों से अनेक उत्पादों के बारें में भी जानकारी प्राप्त की।        गौरतलब है कि कृषि मंत्री गणेश जोशी बीते 22 अक्टूबर से विदेश दौरे पर है। जहां उन्होंने बीते दिनों मेक्सिको के कैनकुन शहर में थोक बाजार के वैश्विक संघ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय थोक बाजारों का विश्व संघ सम्मेलन 2023 में प्रतिभाग किया था। उक्त भ्रमण कार्यक्रम के अनुभवों से ज्ञान प्राप्त कर, उत्तराखण्ड राज्य एवं देश में थोक विपणन में विकासयुक्त परिर्वतन किये जायेंगे ताकि कृषि उपज के विपणन को आधुनिक किया जा सकें। इस अवसर पर फ्रैंकफर्ट मंडी एमडी मुलर सेमोन, प्रबंध निदेशक डॉ जेएस यादव, क्षेत्रीय निदेशक कौसाम्ब विजय थपलियाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments