Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डमंत्री गणेश जोशी को पर्यावरण मित्र बहिनों ने बांधा रक्षासूत्र

मंत्री गणेश जोशी को पर्यावरण मित्र बहिनों ने बांधा रक्षासूत्र

देहरादून। देशभर में भाई बहन के पवित्र प्रेम के प्रतीक रक्षा बंधन का पावन पर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। रखा बंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में न्यू कैंट रोड स्थित कैंप कार्यालय में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को बड़ी संख्या में पर्यावरण मित्र बहिनों ने रक्षासूत्र बांधा। पर्यावरण मित्रों  बहिनों ने एक-एक कर काबीना मंत्री गणेश जोशी के हाथों में रांखी बांधी और उनके लंबी उम्र की कामना की।
     रांखी बांधनें के उपरांत मंत्री गणेश जोशी ने सभी बहनों को उपहार भेंट किये एवं मिष्ठान वितरित किया। मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा सूत्र बंधवाकर उनकी रक्षा का वचन दिया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश ने प्रदेश वासियों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। त्योहार आपसी भाईचारे के साथ ही जीवन में उमंग और उत्साह का संचार करते है। त्योहार हमारी पहचान होते हैं। प्राचीन संस्कृति को बनाए रखने में त्योहारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
     उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि पहले इन्हे सफाई कर्मचारी कहा जाता था, लेकिन पीएम मोदी ने पर्यावरण मित्र जैसा सम्मान जनक नाम दिया है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा समाज में पर्यावरण मित्र बहनों का अहम योगदान है। उन्होंने कहा पर्यावरण मित्र बहनों को समय समय पर सम्मान करना और उनका प्रोत्साहित करना चाहिए। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने सभी पर्यावरण मित्र बहनों को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पार्षद सतेंद्र नाथ सहित बड़ी संख्या में पर्यावरण मित्र बहिने उपस्थित रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments