Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डसैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी बोले बागेश्वर उपचुनाव में रिकॉर्ड तोड़ मतों...

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी बोले बागेश्वर उपचुनाव में रिकॉर्ड तोड़ मतों से विजयी होगी भाजपा

बागेश्वर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का बाबा बागनाथ की नगरी में पहुंचने पर पूर्व सैनिक संगठन बागेश्वर इकाई द्वारा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का भव्य स्वागत किया गया। शुक्रवार को मंडलशेरा स्थित बीजेपी के जिला कार्यालय में कैबिनेट मंत्री बागेश्वर पहुंचे। जहां उन्होंने बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास के समर्थन में आयोजित सैनिक महासभा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। पूर्व सैनिक संगठन द्वारा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का बागेश्वर आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में वीर नारियां स्वतंत्रता सैनानी बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
       कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मंत्री गणेश जोशी ने स्व.कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा स्व. चंदन राम दास बहुत ही मृदु भाषी और सरल स्वभाव के थे। मंत्री गणेश जोशी ने बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी स्व.कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास की पत्नी पार्वती दास के पक्ष में पूर्व सैनिकों से मतदान करने की अपील भी की। उन्होंने कहा बागेश्वर की जनता ने भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास के पक्ष में मतदान का फैसला ले लिया है। मंत्री ने पूर्व सैनिकों से भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास के पक्ष में मतदान का अनुरोध किया। जिसपर कई संख्या में पहुंचे पूर्व सैनिकों ने भाजपा प्रत्यासी के पक्ष में मतदान की हामी भरी। मंत्री ने बागेश्वर से लगातार चार बार जितना स्व चंदन राम दास की लोकप्रियता को दर्शाता है। उन्होंने कहा बागेश्वर की जनता ने भाजपा के पक्ष में मतदान का मन बना लिया है। मंत्री गणेश जोशी ने भरोसा जताते हुए कहा कि बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा रिकॉर्ड तोड़ मतों से विजयी होगी। इस दौरान पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारियों द्वारा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को अपनी विभिन्न मांगो को लेकर ज्ञापन दिया गया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा सैनिकों के सम्मान और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने बागेश्वर की जनता से आगमी पांच सितंबर को भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील भी की। इस अवसर पर कपकोट विधायक सुरेश गडिया, विधायक खजान दास, जिलाध्यक्ष इंदर सिंह फर्सवान, प्रदेश मंत्री राजेंद्र बिष्ट, पीबीओआर अध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट, पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष कै. दरवान सिंह हरडिया सहित सैकडो पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments