Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डग्रामीण विकास मंत्री गणेश जोशी ने पीएमजीएसवाई के विकास कार्यों की समीक्षा...

ग्रामीण विकास मंत्री गणेश जोशी ने पीएमजीएसवाई के विकास कार्यों की समीक्षा की

देहरादून। ग्रामीण विकास मंत्री गणेश जोशी ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की। ग्रामीण विकास मंत्री गणेश जोशी ने विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली। बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को पीएमजीएसवाई के अंतर्गत आपदा में क्षतिग्रस्त हुई सड़को का निर्णय कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों पीएमजीएसवाई की सड़को के अवशेष निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा पीएमजीएसवाई के अंतर्गत सभी सड़कों के कार्यों को तय समय सीमा के भीतर करने के निर्देश दिए। मंत्री ने अधिकारियों को पीएमजीएसवाई के अंतर्गत सड़कों, पुलों के निर्माण  कार्यों की समयबद्ध समीक्षा की करने के निर्देश भी दिये।   उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 250 से अधिक जनसंख्या वाले गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ा जा रहा है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा उन्होंने कहा जहां पूर्व में 103 सड़के स्वीकृत हुई थी। वहीं आज प्रदेश को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत केंद्र ने रू. 978 करोड़ की लागत से बनने जा रही 1194 किलोमीटर लंबाई की 108 नई सड़को की स्वीकृति भारत सरकार द्वारा दी गई है। शीघ्र ही इन सड़कों पर काम शुरू हो जाएगा। जो शेष गांव है, उनको मुख्य मार्ग से जोड़ा जाएगा। प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तर्ज पर प्रदेश के छोटे-छोटे गांव जिनकी आबादी 250 से कम है और सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली आबादी, जो पीएमजीएसवाई या किसी अन्य योजना में नहीं आने के कारण सड़क मार्ग से वंचित थी, उसके लिए धामी सरकार की ओर से मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना शुरू की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पर्यटन, आर्थिकी और सामाजिक सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए योजना की शुरुआत की गई है। मंत्री ने कहा कि निश्चित ही इसके लागू होने के उपरांत 250 और 150 तक की आबादी के गांव मुख्य मार्ग से जुड़ेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments