Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी से पुरोला के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात,...

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी से पुरोला के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, सड़क की समस्या रखी

देहरादून। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी से आज कैंप कार्यालय में पुरोला के एक जनप्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात कर उनको ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने मंत्री गणेश जोशी से पुरोला-कुफारा मोटर मार्ग के डामरीकरण प्राकलन के सापेक्ष तैयार किये गये प्राकलन पुरोला-गैराना-रतैडी मोटर मार्ग के संबंध में अपनी समस्या को रखा।
    उन्होंने मंत्री गणेश जोशी से आग्रह करते हुए कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा वर्ष 1980 में बनाई गया गोटर मार्ग पुरोला कुफारा मोटर मार्ग को डामरीकरण के लिए विधायक पुरोला एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना सिचाई खण्ड पुरोला को प्राकलन तैयार कर स्वीकृत हेतु अग्रसारित किया गया है। जिसकी लगभग दूरी 7 कि०मी० है जबकि विभाग तथा प्रभारी प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना-3 सहायक अभियन्ता द्वारा उक्त मोटर मार्ग का प्राकलन पुरोला-मैराना-रतैडी के नाम से तैयार कर स्वीकृ‌ति हेतु भेजा गया है। जो प्राथमिक दृष्टि से गलत प्रतित होता है। जबकी विभाग द्वारा उक्त मोटर मार्ग के निम्न बिन्दुओं को दर किनार किया गया है।
     उक्त मोटर मार्ग पुरोला से कुफारा गांव को जोड़ता है, परन्तु इस मोटर मार्ग को विभाग द्वारा मध्य से नव निर्मित गैराना-रतैडी पूर्ण कच्चा मोटर मार्ग कि तरफ को परिवर्तित किया गया है जो मानक के विपरित है। उक्त मोटर मार्ग को बीच के भाग से स्थान परिवर्तन करने से लगभग 30-35 वर्ष पुराने पुरोला-कुकारा भोटर मार्ग का अस्तित्व खत्म किया जा रहा है। उन्होंने मंत्री से उक्त मोटर मार्ग के प्राकलन पर पुनर्विचार करवाने का आग्रह किया। जिसपर ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने अधिशासी अभियंता पुरोला पीएमजीएसवाई के अधिकारी को मामले में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। इस अवसर पर शीशपाल, अमन शर्मा, प्रदीप, राहुल चैहान, उपेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments