Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Tuesday, August 18, 2026
Homeउत्तराखण्डग्राम्य विकास मंत्री जोशी ने निर्माणाधीन पुल व मोटर मार्ग का निरीक्षण...

ग्राम्य विकास मंत्री जोशी ने निर्माणाधीन पुल व मोटर मार्ग का निरीक्षण किया

डीडीहाट। सुबे के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को पिथौरागढ़ दौरे के दौरान पीएमजीएसवाई के अंतर्गत डीडीहाट से पंपस्यारी सड़क मार्ग में एनपीसीसी द्वारा निर्माणाधीन पुल तथा मोटर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों के साथ मौका मुआयना कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मंत्री ने पुल के निर्माण कार्य पर हो रहे विलंब पर नाराजगी व्यक्त की। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए एक माह के भीतर पुल के निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुल के निर्माण कार्यों में इस्तेमाल सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा निश्चित रूप से पुल के निर्माण कार्य पूर्ण होने पर आसपास के आबादी क्षेत्र के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने पीएमजीएसवाई के अंतर्गत डीडीहाट से पंपस्यारी के मोटर मार्ग का भी निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषकर सीमांत क्षेत्रों के विकास हेतु संकल्पबद्ध है और इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर पीएमजीएसवाई अधिसाशी अभियंता शशांक सिंह, सहायक अभियंता गुरुप्रीत सिंह,एनपीपीसी कनिष्ठ अभियंता अनिल चुफाल, बीजेपी नेता लोकेश भड़, मण्डल अध्यक्ष भरत कन्याल, कमला चुफाल आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments