Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डसैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मेरी माटी मेरा देश अभियान के...

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत पंच प्रण शपथ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

देहरादून: सुबे के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने नेहरू युवा केंद्र देहरादून द्वारा ग्राम पंचायत पुरोहित वाला मे मेरी माटी मेरा देश अभियान के अन्तर्गत आज पौधा रोपण एवं पंच प्रण शपथ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

इस दौरान गणेश जोशी ने ग्राम पंचायत पुरोहित वाला के वीर शहीदों को स्मरण कर उन्हे भावपूर्ण श्रद्धांजलि दीI उन्होंने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर वीर शहीदों को याद किया। साथ ही वीर सपूतों के सम्मान में आजादी के 75 साल पूरे होने के गौरवमयी उपलब्धि पर ग्रामीणों द्वारा वसुधा वंदन अमृत वाटिका निर्मित कर 75 स्थानीय प्रजातियों के अनेक पौधों का रोपण कर पर्यवारण संरक्षण एवं संवर्धन का भी संदेश दिया।

इस अवसर सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि आजादी के अमृत वर्ष में प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में यह राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता ज्ञापन का कार्यक्रम है। उन्होंने कहा राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत इस पुनीत कार्यक्रम में हर उत्तराखंड वासी आगे आकर अपनी सहभागीता निभा रहा है। इस दौरान मंत्री ने मेरी माटी मेरा देश अभियान में अधिक से अधिक संख्या में बढ़चढ़कर कार्यक्रम में हिस्सा लेने का भी आव्हान किया। इस मौके पर कार्यक्रम में शहीदों के परिजन और ग्रामीण भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments