Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डछात्रसंघ चुनाव कराये जाने की मांग को लेकर मंत्री का पुतला फूंका,...

छात्रसंघ चुनाव कराये जाने की मांग को लेकर मंत्री का पुतला फूंका, निकाला जुलूस

देहरादून। उत्तराखण्ड के महाविद्यालयों छात्रसंघ चुनाव बहाल कराने की मांग को लेकर शनिवार को प्रदेश की राजधानी दून के डीएवी पीजी कॉलेज के छात्रों ने घंटाघर तक जुलूस निकाला। भारी संख्या में पहुंचे छात्रों को रोकने में पुलिस के भी पसीने छूट गए। इस दौरान छात्रों ने काबीना मंत्री धन सिंह रावत का पुतला फूंककर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
घंटाघर पर हंगामा कर रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस प्रयास करती रही। इसके बाद छात्र यही पर बैठ गए। छात्रसंघ चुनाव को लेकर केवल देहरादून ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में छात्रों का विरोध प्रदर्शन चल रहा है। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने राजकीय विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। मामले की सुनवाई करते हुए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी और न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा की खंडपीठ ने राज्य सरकार के शासनादेश के आधार पर जनहित याचिका को निस्तारित कर दिया है। किन्तु बावजूद इसके छात्र अब भी कॉलेजों में चुनाव कराने की मांग को लेकर अड़े है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments