Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डमंत्री गणेश जोशी ने प्रथम अखिल भारतीय राज्य स्टेट टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता...

मंत्री गणेश जोशी ने प्रथम अखिल भारतीय राज्य स्टेट टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का किया उद्घाटन

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को आर्यन क्रिकेट ग्राउण्ड गजियावाला, देहरादून में डिपार्टमेन्ट क्रिकेट डवलपमेन्ट कमेटी ऑफ उत्तराखण्ड (डी.सी.डी.यू.) द्वारा  प्रथम अखिल भारतीय राज्य स्टेट टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का गेंद खेलकर टी-20 क्रिकेट का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने खिलाड़ियों से परिचय भी प्राप्त कर खिलाडियों का उत्साहवर्धन भी किया।
     ज्ञात हो कि डिपार्टमेन्ट क्रिकेट डवलपमेन्ट कमेटी ऑफ उत्तराखण्ड के तात्वधान में प्रथम अखिल भारतीय राज्य स्टेट टी0-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जनपद देहरादून के आर्यन क्रिकेट एकेडमी, गजियावाला में 30 सितम्बर से 04 अक्टूबर तक किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में केन्द्रीय सचिवालय, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल सचिवालय उत्तराखण्ड सिविल सर्वसेज सहित 08 टीमों के द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का मुख्य उदेश्य कार्मिकों को खेल के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपेक्षा के अनुसार फिट इण्डिया मुमेन्ट के अन्तर्गत कार्मिकों को खेल के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।
    इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  खेलों को बढ़ावा देने के साथ साथ  खिलाड़ियों के उन्नयन के लिए लगातार प्रयास कर रहे है। उन्होंने कहा राज्य में खेल और खिलाड़ियो को आगे बढ़ाने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेलों को बढावा देने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। पिछले वर्ष शुरू की गई मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना में 08 से 14 वर्ष के उभरते खिलाड़ियों को 1500 रुपये प्रतिमाह की खेल छात्रवृत्ति दी जा रही है। प्रदेश में उभरते खिलाड़ियों को खेल छात्रवृत्ति दी जा रही है। राज्य में खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए नई खेल नीति लाई गई है। इस अवसर पर संरक्षक विपिन बलनी,वरिष्ठ उपाध्याय राजेन्द्र चैधरी,विकास रावत, आशुतोष सेमवाल,उप सचिव विनेश राणा, किरन सहित लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments