Latest news
यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डमंत्री गणेश जोशी ने राज्यपाल से की भेंट

मंत्री गणेश जोशी ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राजभवन में राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राज्यपाल गुरमीत सिंह को उत्तराखण्ड राज्य के राज्यपाल के रूप में नियुक्त होने के दो वर्ष पूर्ण होने पर पुष्प गुच्छ एवं शॉल ओढ़ाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि आज के ही दिन तत्कालीन राष्ट्रपति द्वारा सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा राज्यपाल गुरमीत सिंह ने सेना में 40 वर्षों तक देश की सेवा करने के पश्चात देवभूमि में प्रदेश के प्रथम नागरिक के रूप राज्यपाल बालिका कल्याण एवं शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, कृषि और पूर्व सैनिकों की समस्याओं के त्वरित निदान के प्रति समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा राज्यपाल गुरमीत सिंह के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में निरंतर अग्रसर है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments