Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डशहीद स्क्वाड्रन लीडर अभिमन्यु राय के आवास पहुँचे मंत्री जोशी, पुष्पांजलि अर्पित...

शहीद स्क्वाड्रन लीडर अभिमन्यु राय के आवास पहुँचे मंत्री जोशी, पुष्पांजलि अर्पित कर परिवारजनों को दी सांत्वना

देहरादून। प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी आज देहरादून के जैंतनवाला निवासी शहीद स्क्वाड्रन लीडर अभिमन्यु राय के निजी आवास पहुंचे। जहां उन्होंने शहीद अभिमन्यु राय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शौक संवेदनाएं व्यक्त की। साथ ही शहीद के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी ओर ढांढस बंधाया। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद के परिवारजनों को राज्य सरकार की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया। उन्होंने बताया कि परिजनों द्वारा जो भी स्कूल या मार्ग का नाम शहीद के नाम पर रखने का सुझाव मिलेगा, सरकार उस दिशा में कार्य करेगी।
    गौरतलब है कि स्क्वाड्रन लीडर अभिमन्यु राय 04 दिसम्बर 2023 को भारतीय सेना के एक प्रशिक्षु पायलट को प्रशिक्षण देते समय एक हवाई दुर्घटना में शहीद हो गए थे। ज्ञात हो कि शहीद स्क्वाड्रन लीडर अभिमन्यु राय के पिता अमिताभ राय भी वायु सेना में ग्रुप कैप्टन से रिटायर्ड हैं।
      इस दौरान शहीद की मां चित्रलेखा राय, पत्नी अक्षिता राय, मण्डल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, वंदना बिष्ट, आशीष शर्मा, अंकुश अग्रवाल, कैप्टन परमवीर, योगेन्द्र चैहान, उज्ज्वल, नैन सिंह पवार, जलील, ग्राम प्रधान सागर सिंह आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments