Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डशहीद मनोज राणा की 10वीं पुण्यतिथि पर मंत्री जोशी ने श्रृद्धांजलि

शहीद मनोज राणा की 10वीं पुण्यतिथि पर मंत्री जोशी ने श्रृद्धांजलि

देहरादून: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद मनोज राणा की 10वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि मनोज राणा के बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। बलिदानियों का सम्मान और उनकी यादों को संजोए रखना हर नागरिक का प्रथम कर्तव्य है।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि देश की सुरक्षा में तैनात हर पांचवां सैनिक उत्तराखंड से है और देश को जब-जब जरूरत पड़ी उत्तराखंड के वीरों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनकी याद संजोए रखने के लिए गुनियाल गांव में सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है। सैन्य धाम बनकर तैयार होगा, तो जैसे चारों धामों के दर्शन करने लोग आते हैं, उसी तरह सैन्य धाम को देखने भी आएंगे।

इस दौरान शहीद की मां उषा राणा, बहन पिंकी राणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, गोरखली सुधार सभा के अध्यक्ष पद्म बहादुर थापा आदि उपस्थित रहे।

बता दें, राजपुर निवासी शहीद मनोज राणा 2/4 गोरखा राइफल में तैनात थे और वर्ष 2013 में एक आतंकी हमले में जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में शहीद हुए थे। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments