Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधमंत्री रेखा आर्य ने बरेली में दो के खिलाफ अवैध धन वसूली...

मंत्री रेखा आर्य ने बरेली में दो के खिलाफ अवैध धन वसूली में कराया मुकदमा दर्ज

देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दो लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक मुकदमा दर्ज कराया है। वो भी एक महिला और अन्य पर रेखा आर्य ने मुकदमा यूपी के बरेली में दर्ज कराया है।
उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने दो लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत कर कहा कि बरेली की रहने वाली कल्पना मिश्रा उर्फ कल्पना चतुर्वेदी और डॉक्टर आरसी पांडेय उनका और उनके पति गिरधारी लाल साहू के नाम और पद का दुरुपयोग कर रहे हैं।
कैबिनेट मंत्री का आरोप है कि आरोपी फर्जी तरीके से अवैध धन उगाही और जनता में दबदबा बना रहे हैं। उन्होंने अपनी क्रेटा कार पर उत्तराखंड सरकार का बोर्ड, हूटर, लाल नीली बत्ती लगा रखी है, ताकि लोगों में डर दिखाकर अवैध पैसों की वसूली कर सकें। इतना ही नहीं उन्होंने आरोपियों पर चोरी करने का आरोप भी लगाया है। उनका आरोप है कि कल्पना मिश्रा और आरसी पांडेय ने उनके सात लाख रुपये और स्वर्ण जड़ित रुद्राक्ष की माला भी चोरी की है। पड़ोसी राज्य की मंत्री ने पुलिस से दोनों आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बरेली के बारादरी थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कैबिनेट मंत्री की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। मंत्री ने कहा कि वह आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई चाहती हैं ताकि भविष्य में कोई भी उनके नाम और पद का दुरुपयोग न कर सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments