Latest news
रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 728 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः सीएम

[t4b-ticker]

Tuesday, October 27, 2026
Homeउत्तराखण्डमंत्री रेखा आर्य ने प्रदेश में युवा नीति के संबंध में ली...

मंत्री रेखा आर्य ने प्रदेश में युवा नीति के संबंध में ली बैठक

देहरादून। प्रदेश की युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या की अध्यक्षता में विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ प्रदेश में युवा नीति के संबंध में बैठक आयोजित की गई। मंत्री ने कहा कि प्रदेश के युवाओं के लिए बनाये जाने वाली युवा नीति के प्रस्ताव का अध्ययन आज की बैठक में किया गया। उन्होंने कहा कि युवा नीति में अनेक पहलुओं पर समीक्षा की गई है जिसमें युवाओं से संवाद के आधार पर युवा नीति के प्रस्ताव को तैयार करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। युवा कल्याण मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि हमें युवा नीति को अनेक पहलुओं जैसे मेल यूथ, फिमेल यूथ, सीमावर्ती यूथ, आपदाग्रस्त क्षेत्रों के यूथ, एससी-एसटी यूथ, ईडब्ल्यूएस यूथ तथा ओबीसी यूथ के आधार पर अध्ययन कर नीति तैयार करनी होगी जिसमें उनकी आवश्यकताओं, जरूरतों, चुनौतियों तथा महत्वपूर्ण सुझावों को शामिल कर युवाओं की भावनाओं के अनुरूप नीति बनाई जा सके।
मंत्री ने कहा कि नियोजन विभाग तथा युवा कल्याण विभाग के समन्वय से हम प्रदेश को एक बेहतर युवा नीति देने का कार्य करेंगे जिसे आगामी 12 जनवरी 2025 युवा दिवस के दिन धरातल पर उतारा जा सके। उन्होंने अधिकारियों को युवा नीति में युवतियों/बालिकाओं को लेकर भी महत्वपूर्ण सुझावों को शामिल करने के निर्देश दिये।
मंत्री ने कहा कि जल्द ही युवा नीति से संबंधित सुझावों के लिए प्रश्नोत्तरी तैयार करने हेतु भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। उन्होंने युवा नीति में युवाओं की आयुसीमा में भी परिवर्तन कर 15 वर्ष से 35 वर्ष तक के युवाओं को युवा नीति में शामिल करने संबंधी प्रस्ताव बनाने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिये। साथ ही आगामी राष्ट्रीय खेलों में भी युवाओं को वालेन्टियर बनाये जाने हेतु पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण की व्यवस्था बनाने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों में वालेन्टियर बनने हेतु युवक तथा युवतियों की भागीदारी बराबर सुनिश्चित की जाए। खेल मंत्री ने कहा कि युवा महोत्सव की तिथि निर्धारित होने के पश्चात ही यूथ वालेन्टियर पोर्टल की शुरूआत की जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के समस्त जिलाधिकारी सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं के साथ संवाद स्थापित कर युवा नीति तैयार करने हेतु जरूरी सुझाव संकलित करें जिससे सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं के अनुरूप युवा नीति का प्रस्ताव तैयार किया जा सके। मंत्री ने युवा आयोग बनाये जाने के लिए भी अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिये। इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव खेल, अमित सिन्हा, अपर सचिव नियोजन, विजय कुमार जोगदंडे तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments